WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ekal Nari Samman Pension Yojana: इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी हर महीने ₹1500 की राशि

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1150 रुपए से लेकर ₹1500 तक की पेंशन दी जाएगी। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।

जानकारी हो कि सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती है। यह योजना राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों द्वारा चलाई जाती है। इसी बीच मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना लाई गई है।

एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के लाभ हेतु महिलाएं आवेदन कर सकती है। लेकिन उसके लिए उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है। साथ ही वह महिलाएं उस राज्य की निवासी होनी चाहिए और उसके पास जरूरी दस्तावेज भी होनी चाहिए।

बता दे कि इस योजना का लाभ लेने हेतु महिला विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता के साथ-साथ उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। बता दे कि आवेदक महिला की वार्षिक आय 48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Ekal Nari Samman Pension Yojana: इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी हर महीने ₹1500 की राशि
Ekal Nari Samman Pension Yojana: इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी हर महीने ₹1500 की राशि

एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सरकार इस योजना का लाभ तलाकशुदा, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं (अर्थात वैसी औरतें जो शादी के बाद अलग रहने को मजबूर हैं) उन्हें पेंशन देगी। पेंशन के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि आयु वर्ग के अनुसार महिलाओं को जीवन के अलग-अलग समयकाल में अनुपात के रूप में प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना का लाभ 18 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की ही महिला ले सकती है, जिसे 1150 रुपए पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा अगर उनकी आयु 75 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो उन महिलाओं को ₹1500 प्रति माह पेंशन दिया जाएगा।

एकल नारी सम्मान पेंशन योजना आवेदन हेतु दस्तावेज

इसके लाभ हेतु महिला अभ्यर्थियों के पास जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है, जैसे कि राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

इसके अलावा विधवा पेंशन लेने हेतु पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी होने चाहिए। साथ ही तलाकशुदा महिला को पेंशन हेतु न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी देना होगा और परित्यकता महिला पेंशन हेतु उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।

एकल नारी सम्मान पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ हेतु महिला अभ्यर्थी नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर आवेदन दे सकती है। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज को लेकर वहां जाना है और आवेदन फार्म को सबमिट करने के बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा।

जांच सही पाने पर आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस योजना का आवेदन यहां से करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment