WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ration Card eKYC: राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना हुआ अनिवार्य वरना नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन

अगर आप मुफ्त में राशन ले रहे हैं तो आपको बता दे कि राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया गया है। वरना 30 जून के बाद आपको फ्री में राशन नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा द्वारा यह घोषणा किया गया है कि उपभोक्ताओं को राशन डीलर की दुकान पर पॉश मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक केवाईसी करवाना आवश्यक है।

क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग अपात्र होने के बावजूद भी वे फ्री में राशन सामग्री का लाभ ले रहे हैं। सरकार द्वारा यह व्यवस्था इसीलिए लाई गई है क्योंकि अपात्र व्यक्तियों को अथवा फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह जरूरी है। राशन कार्ड में ई केवाईसी सभी को 30 जून तक करना अनिवार्य है।

Ration Card eKYC: राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना हुआ अनिवार्य वरना नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन
Ration Card eKYC: राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना हुआ अनिवार्य वरना नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उपभोक्ता इस तारीख तक अपने ई केवाईसी अवश्य करवा ले। वरना 30 जून के बाद आपको राशन फ्री में नहीं दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सभी पात्र सदस्यों को अपने राशन डीलर की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से अंगूठा लगाकर केवाईसी करना अनिवार्य होगा।

वैसे लाभार्थी जो अंगूठा नहीं लगा सकते हैं। उनकी आई स्कैनर के माध्यम से केवाईसी की जाएगी। वैसे लाभार्थी जो मुफ्त में राशन हेतु पात्र है। उन्हें स्वयं राशन दुकान पर जाकर उपस्थित होना होगा। राशन वितरण में शिकायत के पश्चात विभाग ने आदेश जारी किया है कि

30 जून तक सभी जिला अधिकारियों को केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट का भी यह आदेश दिया गया है कि प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को ई केवाईसी करवाना जरूरी है। जानकारी हो संबंधित डीलर अपने गेहूं लेने के लिए पहुंचने वाले सदस्य के साथ-साथ उनके परिवारों को ही केवाईसी पॉश मशीन के माध्यम से करवाना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाभार्थी के लिए यह सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है वैसे लाभार्थी जो खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उचित मूल्य पर दी जा रही राशन लेने वाले उपभोक्ता को 30 जून के बाद राशन नहीं दिया जाएगा। अगर वह अपात्र अथवा फर्जी पाए जाते हैं तो इसलिए निर्णय ई केवाईसी के माध्यम से स्पष्ट होना है। क्योंकि राशन वितरण में फर्जीवाड़े को लेकर अक्सर मामला सामने आता है और शिकायत मिलती रहती है।

ऐसे में इस गड़बड़ी को रोकने के लिए ई केवाईसी का साधन लाया गया है। इससे यह होगा कि पात्र व्यक्तियों ही इसका लाभ ले पाएंगे। इससे यह भी पता चलेगा कि आखिर लाभार्थी कितने हैं जो पात्र हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। तत्पश्चात अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाएंगे।

राशन कार्ड ई केवाईसी हेतु जरूरी दस्तावेज

राशन कार्ड के ई केवाईसी करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आपको राशन डीलर के पास आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड लेकर जाना है और 30 जून अथवा 30 जून से पहले ई केवाईसी करवाना जरूरी है।

राशन डीलर पॉश मशीन के माध्यम से ई केवाईसी करेंगे। यदि आपके आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हुआ है तो इसे अवश्य करवा ले। तत्पश्चात आप राशन डीलर के पास जाएं और अपनी बायोमेट्रिक केवाईसी करवाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment